ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरवृंदावन से लौट रही बस पेड़ से टकराई, 13 घायल

वृंदावन से लौट रही बस पेड़ से टकराई, 13 घायल

वृंदावन से लौट रही प्राइवेट बस चालक को नींद की झपकी आने से हाई-वे के किनारे बिजली का पोल को तोड़ते हुए पेड़ से जा टकराई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर...

1/ 2वृंदावन से लौट रही प्राइवेट बस चालक को नींद की झपकी आने से हाई-वे के किनारे बिजली का पोल को तोड़ते हुए पेड़ से जा टकराई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर...
वृंदावन से लौट रही प्राइवेट बस चालक को नींद की झपकी आने से हाई-वे के किनारे बिजली का पोल को तोड़ते हुए पेड़ से जा टकराई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर...
2/ 2वृंदावन से लौट रही प्राइवेट बस चालक को नींद की झपकी आने से हाई-वे के किनारे बिजली का पोल को तोड़ते हुए पेड़ से जा टकराई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर...
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरWed, 05 Sep 2018 01:46 PM
ऐप पर पढ़ें

वृंदावन से लौट रही प्राइवेट बस चालक को नींद की झपकी आने से हाई-वे के किनारे बिजली का पोल को तोड़ते हुए पेड़ से जा टकराई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एसडीएम सीपी सरोज ने अस्पताल पहुंचकर घायलों को हाल चाल जाना।

बुधवार सुबह साढे आठ बजे करीब वृंदावन से लौट रही प्राइवेट बस नंबर यूपी 16 एल 9601 को चालक सुनील चला रहा था। बस सेंठा गांव पहुंची। चालक को नींद आ गई। बस मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाई-वे के किनारे बिजली का पोल तोड़ते हुए पेड़ से जाकर टकराकर गड्ढे में पलट गई। बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। आसपास गांव के तमाम लोग मौके पर आ गए। बस पलटने की सूचना मिलने पर 100 डायल व कलान इंस्पेक्टर संजय सिंह फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल भिजवाया। बस की स्पीड का अंदाजा पेड़ के टूटने से लगाया जा सकता है। पुलिस के मुताबिक 13 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें बच्चे, महिलाएं शामिल हैं।

गंभीर रूप से घायलों में चालक सुनील कुमार निवासी मरौरी बदायूं, कुसुम पत्नी रमेश निवासी जलालपुर शाहबाद हरदोई, लाल बहादुर पैलानी मिर्जापुर शाहजहांपुर, रामसुरेख निवासी सोहरावर आजमगढ़, शिवम पुत्र रामनरायन, शिवा पुत्र रामनरायन, संदीपा पत्नी रामनरायन निवासी करमेशपुर आजमगढ़ को जिला अस्पताल भेजा गया है। अन्य घायलों में चन्द्रपाल, अनीता, पुष्पेन्द्र, सीमा, शिवम गुन्दौरा दाउदपुर कलान के हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें