उत्साह के साथ शिक्षकों ने सेंट मेरी स्कूल में खेली होली

Mar 03, 2026 01:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - सेंट मेरी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में होली का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। समारोह की शुरुआत फूलों वाली होली से हुई। प्रबंधक और प्रिंसिपल ने अबीर गुलाल के साथ होली खेली और मिठाई बांटी। छात्रों ने भी परीक्षा के बाद मिलकर होली मनाई और हर्बल रंगों के उपयोग की अपील की गई।

उत्साह के साथ शिक्षकों ने सेंट मेरी स्कूल में खेली होली

सेंट मेरी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मे सोमवार को बड़े उत्साह के साथ होली मनाई गई। समारोह की शुरुआत वृंदावन की फूलों वाली होली से हुई, जिसने एक आनंदमय दिन की शुरुआत की। प्रबंधक लाइजू एंटोनी व प्रिंसिपल सिस्टर अविला ने सभी शिक्षकों के साथ अबीर गुलाल लगाकर होली खेली। इसके बाद प्रबंधन ने सभी को मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं दी। उधर परीक्षा देने के बाद छात्र-छात्राओं ने भी फूलों की होली खेली और एक दूसरे को बधाई दी। प्रबंधक लाइजू एंटनी ने सभी छात्रों से मिलजुल कर होली पर्व मनाने तथा हर्बल रंगों का प्रयोग करने की अपील की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।