कटिया टोला सत्संग भवन में फूलों की होली
Mar 03, 2026 02:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Shahjahnpur News - कटिया टोला के सत्संग भवन में होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने फूलों की होली खेली और भक्ति गीत गाए। मीरा, शिल्पी, रेनू, और अन्य सदस्यों ने सामूहिक भजन-कीर्तन किया। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक होली गीत गूंजते रहे और पूरा परिसर रंग-बिरंगे फूलों की खुशबू से महक उठा।

कटिया टोला स्थित सत्संग भवन में होली मिलन समारोह उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सत्संगी बहनों ने एक-दूसरे को फूल अर्पित कर फूलों की होली खेली और भक्ति गीतों पर वातावरण को रंगमय बना दिया। मीरा गुप्ता, शिल्पी गुप्ता, रेनू सक्सेना, रेखा, सन्नी, अमिता गुप्ता, विम्मी गुप्ता, अंशु, पदमा गुप्ता मेहरोत्रा, रिंकी, स्वाति सक्सेना, कुमकुम, कुमुद सहित अन्य बहनों ने सामूहिक भजन-कीर्तन किया। कार्यक्रम के दौरान होली के पारंपरिक गीत गूंजते रहे और पूरा परिसर रंग-बिरंगे फूलों की खुशबू से महक उठा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



