ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरभारतीय सुरक्षा परिषद के संयुक्त सचिव ने चीनी मिल का किया निरीक्षण

भारतीय सुरक्षा परिषद के संयुक्त सचिव ने चीनी मिल का किया निरीक्षण

भारतीय सुरक्षा परिषद के संयुक्त सचिव शिव मुरारी सहाय ने चीनी मिल पहुंचकर निरीक्षण किया और गन्ना किसानों से वार्ता की। उन्होंने इस पेराई सत्र में चीनी मिल अच्छी चलाने पर जीएम शेर बहादुर यादव को बधाई...

भारतीय सुरक्षा परिषद के संयुक्त सचिव ने चीनी मिल का किया निरीक्षण
हिन्दुस्तान संवाद,तिलहरWed, 22 Jan 2020 06:10 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय सुरक्षा परिषद के संयुक्त सचिव शिव मुरारी सहाय ने चीनी मिल पहुंचकर निरीक्षण किया और गन्ना किसानों से वार्ता की। उन्होंने इस पेराई सत्र में चीनी मिल अच्छी चलाने पर जीएम शेर बहादुर यादव को बधाई दी। बुधवार को भारतीय सुरक्षा परिषद के संयुक्त सचिव शिव मुरारी सहाय चीनी मिल में पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले जीएम शेर बहादुर यादव से चीनी मिल रिकवरी और पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष की स्थिति की जानकारी ली।

जीएम शेर बहादुर ने बताया कि चीनी मिल द्वारा 21 जनवरी 2020 तक 14 लाख 28 हजार 600 कुंटल गन्ने की पेराई की जा चुकी है जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 65 हजार कुंटल अधिक है। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में चीनी मिल की रिकवरी 11.05 प्रतिशत है जिससे प्रदेश में उनका चौथा स्थान है। पिछले वर्ष इस समय 9.81 प्रतिशत रिकवरी थी। अभी तक चीनी मिल द्वारा 141920 चीनी बोरे बना लिए गए हैं जो पिछले वर्ष की अपेक्षा 12760 चीनी बोरे अधिक है।

इसके बाद संयुक्त सचिव शिव मुरारी सहाय ने जीएम शेर बहादुर यादव एवं अन्य अधिकारियों के साथ चीनी मिल प्लांट का निरीक्षण किया। संयुक्त सचिव शिव मुरारी सहाय ने चीनी मिल में गन्ना लाए कई किसानों से वार्ता की। किसानों ने उनसे चीनी मिल का विस्तारीकरण कराने की मांग की जिस पर संयुक्त सचिव ने चीनी मिल का आधुनिकरण कराने के लिए शासन स्तर पर वार्ता करने का किसानों को आश्वासन दिया। संयुक्त सचिव ने बताया कि आधुनिकरण से कम जगह में अधिक पेराई क्षमता की मशीनें लगने के साथ ही एथेनाल, टॉफी आदि के भी प्लांट लगाए जा सकते हैं। इस दौरान गौरव सहाय, चीफ इंजीनियर लक्ष्येश्वर राजू, चीफ केमिस्ट एके श्रीवास्तव, इंजीनियर महेंद्र यादव, आमिर मियां, विकास शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें