ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरझारखंड में कांग्रेस की जीत पर बोले जितिन प्रसाद, CAA और NRC के मुद्दे जनता पर थोपे गए, देखें Video

झारखंड में कांग्रेस की जीत पर बोले जितिन प्रसाद, CAA और NRC के मुद्दे जनता पर थोपे गए, देखें Video

झारखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। प्रसाद भवन पर आतिशबाजी जलाकर खुशियां मनाई। वहीं मिठाई भी बांटी गई। पूर्व मंत्री जितिन प्रसाद ने जश्न में शामिल हुए।सोमवार को झारखंड...

झारखंड में कांग्रेस की जीत पर बोले जितिन प्रसाद, CAA और NRC के मुद्दे जनता पर थोपे गए, देखें Video
हिन्दुस्तान संवाद,शाहजहांपुरTue, 24 Dec 2019 03:20 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। प्रसाद भवन पर आतिशबाजी जलाकर खुशियां मनाई। वहीं मिठाई भी बांटी गई। पूर्व मंत्री जितिन प्रसाद ने जश्न में शामिल हुए।सोमवार को झारखंड में कांग्रेस गठबंधन की जीत पर कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई। इस मौके पर पूर्व मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि भाजपा के देश को बांटने वाले सभी मुद्दों को झारखंड की जनता ने दरकिनार कर कांग्रेस पर विश्वास जताया है। जनता ने भाजपा को बाहर का रास्ता दिखा दिया। जितिन बोले-यह देश एक है, देश की सोच और संविधान की मूल आत्मा को चोट पहुंचाने वालों को जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि झारखंड की जीत दर्शाती है कि सीएए और एनआरसी के मुद्दे देश की जनता पर थोपे गए हैं। ऐसे मुद्दों को दरकिनार कर दिया। आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, किसान, महंगाई जैसे असली मुद्दों से भाजपाध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा, रजनीश गुप्ता, पवन सिंह, मनोज त्रिपाठी, सनि द्विवेदी, जगदीश कुशवाहा, महेश मिश्रा, रोहित सिंह, फुरकान अहमद कुरैशी, अदीब अहमद, अनूप वर्मा, केवी मिश्रा, मनिल बाजपेई आदि मौजूद रहे।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें