जेसीआई के 54वें शपथग्रहण में नवनीश कटियार बने अध्यक्ष

Mar 02, 2026 01:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share Share
Follow Us on

Shahjahnpur News - जूनियर चैम्बर इंटरनेशनल (जेसीआई) का 54वां शपथग्रहण समारोह होटल द आर्क में हुआ। नवनीश कटियार ने अध्यक्ष पद की शपथ ली, जबकि सचिन अग्रवाल सचिव और अमित वर्मा संयुक्त सचिव बने। नए सदस्यों को भी सदस्यता दी गई। समारोह में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ।

जेसीआई के 54वें शपथग्रहण में नवनीश कटियार बने अध्यक्ष

जूनियर चैम्बर इंटरनेशनल (जेसीआई) का 54वां शपथग्रहण समारोह होटल द आर्क में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में संगठन की नई कार्यकारिणी को दायित्व सौंपे गए। नवनीश कटियार ने अध्यक्ष पद की शपथ ली। सचिन अग्रवाल को सचिव, अमित वर्मा को संयुक्त सचिव और अमन मलिक को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। मुख्य अतिथि के रूप में जौनपुर से जोन प्रेसिडेंट जेसीआई सेन गौरव सेठ उपस्थित रहे। इंस्टॉलेशन ऑफिसर के रूप में जोन वाइस प्रेसिडेंट जेसी सूर्य बग्गा ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। नए सदस्यों में जेसी तरुण गुप्ता, जेसी विपिन रस्तोगी, जेसी अर्चित मोहन, जेसी मुकुल, जेसी विपुल अग्रवाल और जेसी अनुप रस्तोगी को सदस्यता दिलाई गई।

समारोह में जेसी कामेश वर्मा, जेसी अभिषेक, जेसी भुवन बंसल, जेसी अमित शर्मा, जेसी प्रज्ञांशु गर्ग और जेसी अभिनव मौजूद रहे। शपथग्रहण के बाद सदस्यों ने होली मिलन कार्यक्रम में भाग लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।