ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरजमुका हादसा: 17वीं लाश की नहीं हुई शिनाख्त, कराया अंतिम संस्कार

जमुका हादसा: 17वीं लाश की नहीं हुई शिनाख्त, कराया अंतिम संस्कार

चार दिन बाद पूर्व रोजा के जमका दोराहा पर हादसा हुआ था। हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई थी। केवल 16 शवों की ही शिनाख्त हो सकी थी। शनिवार की दोपहर पुलिस ने 17वीं लाश का विधि-विधान से अंतिम संस्कार कर...

जमुका हादसा: 17वीं लाश की नहीं हुई शिनाख्त, कराया अंतिम संस्कार
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरSun, 01 Sep 2019 12:53 AM
ऐप पर पढ़ें

चार दिन बाद पूर्व रोजा के जमका दोराहा पर हादसा हुआ था। हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई थी। केवल 16 शवों की ही शिनाख्त हो सकी थी। शनिवार की दोपहर पुलिस ने 17वीं लाश का विधि-विधान से अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम संस्कार के दौरान सिपाही की आंख नम हो गई।

17वीं लाश की उम्र तकरीबन 50 साल बताई जा रही है। वह कौन था। कहां का का। कुछ पता नहीं चल सका। रोजा ही नहीं, बल्कि शहर में भी रोजाना 17वीं लाश की शिनाख्त न होने पर कोई न कोई चर्चा करते नजर आ ही जाता। लोग ईश्वर से दुआ करते नजर आते थे कि शव की शिनाख्त हो जाए। ताकि उनके अपनों को आखिरी दर्शन हो जाएं। कुछ लोगों का कहना था कि बुजुर्ग बाहर रहता होगा, जो अपने घर बिना बताए ही चल दिया होगा, जिसकारण परिवार के लोगों ने अभी तक उनकी सुधबुध नहीं ली। कुछ का मानना है कि हो सकता है। परिवार के लोग तलाश रहे हों, लेकिन उनको शाहजहांपुर में हुए बड़े हादसे की जानकारी न हो। इंस्पेक्टर अशोक पाल ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसलिए शनिवार दोपहर विधि-विधान से शव का मोक्षधाम पर अंतिम संस्कार करा दिया गया है। उनकी शिनाख्त का प्रयास जारी है।

तीन सितंबर तक पीड़ितों को मुआवजे के निर्देश

डीएम ने मुख्यमंत्री सर्वहित किसान दुर्घटना बीमा योजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 27 अगस्त को हुए सड़क दुर्घटना में तहसील सदर के 07 दावे तथा तिलहर के 02 दावों को स्वीकृति करते हुए संबंधितों को निर्देश दिए। कहा कि तीन सितंबर को हरहाल में भुगतान कराया जाना सुनिश्चित करें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें