डॉक्टर पर बाहर से दवा लिखने का आरोप, मजिस्ट्रेट ने की जांच

Feb 15, 2026 01:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - तिलहर में सीएचसी के डॉक्टर द्वारा बाहर से दवा लिखने की शिकायत पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रियंका सिंह ने निरीक्षण किया। ग्रामीण की शिकायत पर डीएम के निर्देश पर उन्होंने जांच की और डॉक्टर के बयान दर्ज किए। इस दौरान कुछ कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए।

डॉक्टर पर बाहर से दवा लिखने का आरोप, मजिस्ट्रेट ने की जांच

तिलहर, संवाददाता। सीएचसी के डॉक्टर द्वारा बाहर से दवा लिखने की शिकायत पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रियंका सिंह ने सीएचसी पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने जांच पड़ताल का रिपोर्ट डीएम को भेजी। सीएचसी के डॉक्टर द्वारा मरीज को बाहर से दवा लिखने की शिकायत ग्रामीण द्वारा डीएम से की गई। डीएम के निर्देश पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रियंका सिंह शनिवार को अस्पताल पहुंची और उन्होंने डॉक्टर के बयान दर्ज किया तथा जांच पड़ताल की। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर का भी निरीक्षण किया जिसमें कुछ कर्मचारी गैर हाजिर मिले। चर्चा है कि बीते कुछ दिन पहले एक ग्रामीण अपनी गर्भवती पत्नी का इलाज कराने के लिए सीएचसी आया था जहां महिला डॉक्टर के द्वारा महंगी दवाई बाहर से लिखी गई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस पर ग्रामीण ने सीएमओ सहित डीएम से शिकायत की थी। जिसको लेकर ही अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रियंका सिंह ने जांच पड़ताल की। उधर चिकित्साधीक्षक डॉक्टर ओमेंद्र राठौर ने बताया कि महिला डॉक्टर के खिलाफ शिकायत हुई थी उसी की जांच एसडीएम प्रियंका सिंह के द्वारा की गई है। शिकायत की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।