आईकेएमजी ने मनाया होली मिलन
Shahjahnpur News - अंतरराष्ट्रीय खत्री महासभा ग्रुप आईकेएमजी ने किटी हाउस में होली मिलन समारोह आयोजित किया। सदस्यों ने पारंपरिक होली गीतों पर नृत्य किया और होली विशेष हाउजी खेला। फूलों की होली का आयोजन हुआ, जहां सभी ने एक-दूसरे को पुष्प अर्पित कर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अध्यक्ष पूनम टंडन और एम्बेसडर रजनी सेठ ने संबोधित किया।

अंतरराष्ट्रीय खत्री महासभा ग्रुप आईकेएमजी की ओर से किटी हाउस में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्था की सदस्यों ने पारंपरिक होली गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए। इसके बाद होली विशेष हाउजी और अन्य मनोरंजक खेल कराए गए, जिनमें सदस्यों ने भाग लिया। फूलों की होली कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही, जहां एक-दूसरे को पुष्प अर्पित कर शुभकामनाएं दी गईं। अध्यक्ष पूनम टंडन और एम्बेसडर रजनी सेठ ने संबोधित किया। उपाध्यक्ष बीना मेहरोत्रा, सेक्रेटरी पूनम कपूर, मीडिया प्रभारी रिद्धि बहल, नीरू, रोली, डिम्पल, माला कपूर, लीपिका मेहरोत्रा, शांति, सुनीता, राखी और तृप्ति मौजूद रहीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


