होली के त्योहार पर रेलवे स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान

Mar 02, 2026 01:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share Share
Follow Us on

Shahjahnpur News - होली पर्व के दौरान शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल प्रकाश सिंह के नेतृत्व में, जीआरपी, आरपीएफ और एंटी सेवोटाज टीम ने स्टेशन के विभिन्न क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की जांच की।

होली के त्योहार पर रेलवे स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान

होली पर्व के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल प्रकाश सिंह द्वारा यह अभियान संचालित किया गया। चेकिंग अभियान के दौरान जीआरपी पुलिस बल, आरपीएफ स्टाफ एवं एंटी सेवोटाज टीम की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन शाहजहांपुर के प्लेटफार्म संख्या 01 से 07, सर्कुलेटिंग एरिया, टिकट विंडो तथा आने-जाने वाली ट्रेनों में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की गहन जांच की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।