अनुदेशकों ने मार्शल आर्ट के साथ योग का लिया प्रशिक्षण
आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में अनुदेशकों ने मार्शल आर्ट के साथ-साथ योग का भी अभ्यास किया। प्रशिक्षकों ने अनुदेशकों को आत्मरक्षा से संबंधित कई जानकारियां...
आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में अनुदेशकों ने मार्शल आर्ट के साथ-साथ योग का भी अभ्यास किया। प्रशिक्षकों ने अनुदेशकों को आत्मरक्षा से संबंधित कई जानकारियां दी।
शनिवार को बीआरसी केंद्र पर सर्व शिक्षा अभियान एवं बालिका शिक्षा उत्तर प्रदेश के निर्देशन में चल रहे 15 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के पांचवें दिन अनुदेशकों को प्रशिक्षकों ने ताइक्वांडो मार्शल आर्ट के साथ-साथ योग का प्रशिक्षण भी दिया। प्रशिक्षक अरुण अग्निहोत्री ने बताया कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण से पहले सभी प्रशिक्षुओं को प्रतिदिन योग एवं ध्यान का भी अभ्यास कराया जाता है, क्योंकि किसी भी खेल के साथ योग एवं ध्यान की क्रियाओं का अभ्यास किया जाये तो खिलाड़ी की क्षमता एवं कौशलता कई गुना बढ़ जाती है।
इस दौरान अखिलेश मौर्य, रानू शर्मा, पल्लवी यादव, सचिन प्रेमी, रंजीत सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, राहुल सक्सेना, अभय यादव, शैलेंद्र सिंह चौहान, बृजपाल सिंह, वीरेश कुमार, भूपेंद्र पाल सिंह, सुमित शंखधर, जगत सिंह यादव, झंकार सिंह, सविता गंगवार, जागृति यादव, पूजा गौतम, रेनू भारती, मीनाक्षी देवी, नीलम राठौर आदि मौजूद रहे।