ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरमहिला की मौत, बच्चों के रोने पर हुई जानकारी

महिला की मौत, बच्चों के रोने पर हुई जानकारी

= कांट के मरेना गांव में शनिवार रात हुई घटना= पुलिस ने मौके पर पहुंच अपनी जांच पड़ताल कीकांट। संवाददातामहिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी लाश...

महिला की मौत, बच्चों के रोने पर हुई जानकारी
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरMon, 17 Jan 2022 03:22 AM
ऐप पर पढ़ें

कांट। महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी लाश कमरे में लटकी मिली। बच्चों के रोने पर परिजनों को घटना की जनकारी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा। क्षेत्र के मरेना गांव निवासी सती प्रकाश की 25 वर्षीय पत्नी सोनी ने शनिवार रात किसी समय कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। उसके गले में साड़ी का फंदा पड़ा था। मृतका के परिजनों ने बताया कि शनिवार रात खाना खाकर सभी लोग सोने चले गए। सती प्रकाश बरामदे में सो गया। जबकि उसकी पत्नी अपने तीन साल के बेटे और पांच साल की बेटी को लेकर कमरे में चली गई थी। बच्चों के रोने की आबाज पर जब पति ने खिड़की से झांका। तब घटना की जानकारी हुई। सुबह पुलिस को सूचना दी। कोतवाल मनोज कुमार त्यागी मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। बताया कि मृतका के मायके पक्ष की ओर से कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें