ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरविधिक साक्षरता शिविर में कानून की जानकारी दी

विधिक साक्षरता शिविर में कानून की जानकारी दी

विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन पिथनापुर में किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को कानून की कई महत्वपूर्ण जानकारियां...

विधिक साक्षरता शिविर में कानून की जानकारी दी
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरFri, 17 Sep 2021 05:20 PM
ऐप पर पढ़ें

विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन पिथनापुर में किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को कानून की कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी।

नायब तहसीलदार भानु प्रताप सिंह ने कहा कि बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए सरकार द्वारा कानून बनाया गया है, इसके तहत सभी बच्चों को शिक्षा ग्रहण कराने का पूर्ण अधिकार है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई कानून बनाए गए हैं, जिसका उपयोग पीड़ित महिलाएं करें। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपनी पुत्रियों को शिक्षा जरूर दिलाएं। राजस्व निरीक्षक श्रीकांत दीक्षित ने विरासत, खतौनी व बंटवारे से संबंधित राजस्व संहिता 2006 के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी।

लेखपाल शिवाजी यादव एवं अंकुर चौधरी ने जमीन विवादों से संबंधित कई कानूनों की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने खसरा, खतौनी, विरासत की जानकारी दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें