सेटेलाइट बस अड्डे के मल्टीपरपज हॉल व जोनल कार्यालय का वित्त मंत्री ने किया निरीक्षण
शाहजहांपुर में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और जिलाधिकारी डीपी सिंह ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की सीएसआर पहल के तहत निर्मित मल्टीपरपज हॉल और नगर निगम के जोनल कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर संतोष जताया और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

शाहजहांपुर। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और जिलाधिकारी डीपी सिंह ने शनिवार को रोजा स्थित सेटेलाइट बस अड्डे पर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की सीएसआर पहल के तहत निर्मित मल्टीपरपज हॉल और नगर निगम के जोनल कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लिया और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर संतोष जताया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और परिसर में स्वच्छता व रखरखाव पर विशेष ध्यान रखा जाए। वित्त मंत्री ने कहा कि इस तरह की परियोजनाएं शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
वहीं जिलाधिकारी ने समय-समय पर निगरानी रखने के निर्देश दिए, ताकि व्यवस्थाएं सुचारु बनी रहें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


