ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरInternational Yoga Day 2020 : भारतीय योग संस्थान ने बताए योग से स्वस्थ्य रहने के तरीके

International Yoga Day 2020 : भारतीय योग संस्थान ने बताए योग से स्वस्थ्य रहने के तरीके

बाबा रामदेव ने ज्यादातर लोगों को योग सिखा दिया। उन्होंने प्रचार प्रसार कर लोगों को बताया कि किस तरह सभी लोग सुबह कुछ समय योग कर कैसे अपने आपको स्वस्थ रख सकते हैं। 21 जून को योग दिवस भी मनाया गया। लोग...

International Yoga Day 2020 : भारतीय योग संस्थान ने बताए योग से स्वस्थ्य रहने के तरीके
हिन्दुस्तान संवाद,शाहजहांपुर। Sun, 21 Jun 2020 02:35 PM
ऐप पर पढ़ें

बाबा रामदेव ने ज्यादातर लोगों को योग सिखा दिया। उन्होंने प्रचार प्रसार कर लोगों को बताया कि किस तरह सभी लोग सुबह कुछ समय योग कर कैसे अपने आपको स्वस्थ रख सकते हैं। 21 जून को योग दिवस भी मनाया गया। लोग अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योगा करने लगे।

शाहजहांपुर और रोजा में भी योग दिवस मनाया गया। भारतीय योग संस्थान के तत्वाधान में नोटिफाइड एरिया स्कूल में योग साधकों द्वारा विश्व योग दिवस मनाया गया। योग संस्थान के क्षेत्रीय प्रमुख संजय सिंह चन्देल और केंद्र प्रमुख राम प्रकाश वर्मा ने सभी को योगा कराया। इस मौके पर सभी ने कोरोना महामारी से बचने के लिए सभी नियमोंं के साथ अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमाता बढ़ाने के लिए योग साधना की।

योग दिवस पर संस्थान की ओर से योग में आए सभी लोगो में मास्क का भी वितरण किया गया। योग साधना करने के बाद सभी को फलाहार का भी कराया गया। योग साधना में महेंद्र सिंह, रविन्द्र कुमार भारती, के के सिंह,हरिहर पाण्डे ,रीना सिंह, कोमल, लक्ष्मी सक्सेना, मोना, प्रिया वर्मा,दिशा सहित लहभग बीस लोगो ने योगा कर विश्व योग दिवस मनाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें