आईडीए की बैठक में भविष्य की कार्ययोजनाओं पर मंथन
Shahjahnpur News - शाहजहांपुर में इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों और सामाजिक सरोकारों पर चर्चा की गई। आईडीए अध्यक्ष डॉ रजत अग्रवाल ने समाजहित को प्राथमिकता देने की बात कही। सचिव डॉ अंकित ने पिछले कार्यक्रमों का विश्लेषण प्रस्तुत किया।

शाहजहांपुर, संवाददाता। शहर के एक होटल में इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) शाहजहांपुर की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। बैठक में संस्था के आगामी कार्यक्रमों, उनकी रूपरेखा और सामाजिक सरोकारों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का फोकस भविष्य में समाजहित से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने पर रहा। आईडीए अध्यक्ष डॉ रजत अग्रवाल ने कहा कि संस्था की ओर से जो भी कार्यक्रम किए जाएंगे, उनमें समाज की बेहतरी को केंद्र में रखा जाएगा। उन्होंने जनजागरूकता, स्वास्थ्य शिक्षा और सामुदायिक सहभागिता से जुड़े प्रयासों को आगे बढ़ाने की बात कही। सचिव डॉ अंकित अग्रवाल ने अब तक किए गए कार्यक्रमों का विश्लेषण प्रस्तुत किया और उनके प्रभाव व सीख पर चर्चा की।
कोषाध्यक्ष डॉ हर्ष ने संस्था के कोष की स्थिति, आय-व्यय और वित्तीय प्रबंधन से जुड़ी जानकारी रखी। बैठक में डॉ एवी सिंह, डॉ रेशु, डॉ अमित, डॉ शाहजेब, डॉ केपी सक्सेना, डॉ आशीष, डॉ समृद्धि, डॉ निर्भय गुप्ता, डॉ पूजा, डॉ अर्चित, डॉ रुचिका, डॉ पुनीत जैन, डॉ गौरव रस्तोगी, डॉ अरुण रस्तोगी, डॉ शिल्पी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। सदस्यों ने अपने सुझाव रखे और आगामी गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर सहमति बनी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


