डीएम-एडीएम ने स्वगणना कर शुरू किया राष्ट्रीय अभियान, सभी से सहयोग की अपील
Shahjahnpur News - 1 मई तक खुद ऑनलाइन भर सकेंगे जनगणना विवरण, गलत जानकारी देने पर दंड का भी है प्रावधान एडीएम वित्त एवं राजस्व ने अपने-अपने आवास से ऑनलाइन स्व-गणना कर अ

शाहजहांपुर। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत जिले में गुरुवार से स्व-गणना प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले ही दिन डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और एडीएम वित्त एवं राजस्व ने अपने-अपने आवास से ऑनलाइन स्व-गणना कर अभियान की शुरुआत की। अधिकारियों ने लोगों से भी जनगणना में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 22 मई से 20 जून 2026 तक किया जाएगा। इससे पहले 7 मई से 21 मई तक लोगों को स्व-गणना की सुविधा दी गई है। इस दौरान लोग अपने मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप के माध्यम से घर बैठे ही परिवार से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। अधिकारियों ने बताया कि यह पहली बार है जब देश में स्व-गणना की व्यवस्था लागू की गई है। इससे प्रक्रिया को आसान, तेज और पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी। स्व-गणना के लिए लोगों को ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर जरूरी जानकारी भरनी होगी। जानकारी सुरक्षित करने के बाद 11 अंकों की स्व-गणना पहचान संख्या एसईआईडी जारी होगी, जिसे सुरक्षित रखना जरूरी होगा。
22 मई से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक
प्रशासन के अनुसार 22 मई से जब प्रगणक घर-घर पहुंचेंगे तो जिन परिवारों ने पहले से स्व-गणना कर ली होगी, उन्हें अपनी एसईआईडी उपलब्ध करानी होगी। इसके आधार पर प्रगणक ऑनलाइन भरी गई जानकारी का सत्यापन करेंगे। लोग समय रहते स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी करें, ताकि जनगणना का कार्य सुचारु और सटीक तरीके से संपन्न कराया जा सके। प्रशासन ने इसे राष्ट्र निर्माण और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए महत्वपूर्ण बताया है।
जनगणना 2027 की महत्वपूर्णता
-वर्जन-
जनगणना 2027 देश की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। लोगों को स्व-गणना सुविधा का लाभ उठाकर समय से सही जानकारी दर्ज करनी चाहिए। इससे जनगणना कार्य अधिक पारदर्शी और सुगम होगा। सभी नागरिक इसमें सक्रिय भागीदारी कर सहयोग करें।
-धर्मेंद्र प्रताप सिंह, डीएम, शाहजहांपुर।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


