Shahjahnpur News: दीक्षारंभ से छात्राओं ने शुरू की नई शैक्षणिक यात्रा
हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Shahjahnpur News: आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए प्रथम सेमेस्टर की नवप्रवेशित छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री दीक्षित और प्राचार्य प्रो. सुरचना त्रिवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार से किया। प्राचार्य ने छात्राओं को अनुशासन और नैतिक मूल्यों के महत्व की सीख दी। सभी शिक्षक, कर्मचारी और छात्राएं इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए प्रथम सेमेस्टर की नवप्रवेशित छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि गायत्री दीक्षित और प्राचार्य प्रो. सुरचना त्रिवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार, यज्ञ-पूजन व शांति पाठ से शुभारंभ किया। प्राचार्य ने छात्राओं से अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों के साथ लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया। शिक्षकों ने छात्राओं को शैक्षणिक व्यवस्था, विभागीय गतिविधियों, एनएसएस, रेंजर्स, छात्र कल्याण और आचार संहिता की जानकारी दी। मुख्य अनुशासन अधिकारी प्रो. दुर्गावती सिंह ने अनुशासन का महत्व बताया। कार्यक्रम में शिक्षक, कर्मचारी और छात्राएं मौजूद रहीं। समन्वयक रीतू शर्मा ने आभार जताया।


