नोट लीड के बगल में फोटो संग लगाएं::: 20 मीट्रिक टन डीएपी की रैक आज पहुंचेगी: राठौर

नोट लीड के बगल में फोटो संग लगाएं::: 20 मीट्रिक टन डीएपी की रैक आज पहुंचेगी: राठौर

संक्षेप:

Shahjahnpur News - -नवगठित एम पैक्स फिरोजपुर डूंडा के एक ट्रक को रवाना करने से पहले नारियल फोड़ा गया-ददरौल विधानसभा के मदनापुर ब्लॉक में स्थित समिति का डीसीबी चेयरमैन ने किया उद्घाटन--------फोटो 08:::नारियल फोड़कर ट्रक...

Nov 11, 2025 04:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

-नवगठित एम पैक्स फिरोजपुर डूंडा के एक ट्रक को रवाना करने से पहले नारियल फोड़ा गया -ददरौल विधानसभा के मदनापुर ब्लॉक में स्थित समिति का डीसीबी चेयरमैन ने किया उद्घाटन -------- फोटो 08:::नारियल फोड़कर ट्रक को रवाना करते सहकारी बैंक अध्यक्ष डीपीएस राठौर। ---- शाहजहांपुर, संवाददाता। ददरौल विकासखण्ड क्षेत्र के मदनापुर ब्लॉक में नवगठित एम पैक्स फिरोजपुर डूंडा में जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डीपीएस राठौर ने व्यवसाय का नारियल फोड़कर औपचारिक रूप से शुभारम्भ किया। इस अवसर पर एक ट्रक डीएपी उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों और सहकारिता पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए राठौर ने कहा कि सहकारिता से समृद्धि कार्यक्रम के तहत अब वह दिन दूर नहीं जब किसानों को उनके घर पर खाद, बीज और यूरिया जैसे उर्वरक उपलब्ध कराए जाएंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित सहकारी समितियां किसानों के लाभ के लिए सक्रिय रूप से काम करेंगी। डीपीएस राठौर ने मिश्रीपुर स्थित पीसीएफ गोदाम में खाद की उपलब्धता, उठान और प्रेषण की समीक्षा बैठक की और सभी समितियों को निर्देशित किया कि डीएपी की कोई कमी न हो। उन्होंने कहा कि जनपद में खाद की पर्याप्त उपलब्धता है और आज 20 मीट्रिक टन डीएपी की रैक यानी 52,680 बोरी शाहजहांपुर पहुंचेगी। इसे जनपद की समितियों के माध्यम से सभी वास्तविक किसानों को आवश्यकतानुसार उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर एआर को-ऑपरेटिव अखिलेश प्रताप सिंह, पीसीएफ जिला प्रबंधक यशवीर सिंह, एडीसीओ सदर संजय सिंह, एडीसीओ बैंकिंग हरिकेश सिंह, इफको क्षेत्रीय प्रबंधक रामरतन सिंह, नवगठित पैक्स फिरोजपुर डूंडा अध्यक्ष गोपाल सिंह, सचिव मानवेंद्र सिंह, रंजीत सिंह, एम पैक्स मथाना अध्यक्ष अंकित प्रताप सिंह, सर्वेश यादव, अनुज प्रताप सिंह, सौरभ शुक्ला, सी पी सिंह और अरविंद सत्येंद्र सहित कई अधिकारी एवं कृषक मौजूद रहे। 20 लाख सदस्य बनाकर प्रदेश रचेगा इतिहास उप्र पैक्सफेड के उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने कहा कि सहकारिता क्षेत्र में किसानों के लिए अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान 2023 में 30 लाख सदस्य और सदस्यता अभियान 2025 में लगभग 20 लाख सदस्य बनाकर प्रदेश की सहकारिता ने इतिहास रचने का लक्ष्य रखा है। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को गुणवत्तापूर्ण डीएपी की आपूर्ति सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण कदम बढ़ा है, जिससे कृषि उत्पादन में सुधार और ग्रामीण विकास को बढ़ावा मिलेगा।