Shahjahnpur News: कांट में जिला सहकारी बैंक की नई शाखा का उद्घाटन, किसानों को मिलेंगी आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

Shahjahnpur News: उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने शाहजहांपुर में जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की नई शाखा का उद्घाटन किया। नई शाखा से किसानों और व्यापारियों को बैंकिंग सुविधाएं मिलेंगी। मंत्री ने किसानों को सशक्त बनाने का आश्वासन दिया। केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार ग्रामीणों के हित में कार्य कर रही है।

Shahjahnpur News: कांट में जिला सहकारी बैंक की नई शाखा का उद्घाटन, किसानों को मिलेंगी आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं

Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने बुधवार को जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, शाहजहांपुर की कांट शाखा का विधिवत उद्घाटन किया। नई शाखा के शुरू होने से कांट क्षेत्र सहित आसपास के गांवों के किसानों, व्यापारियों और आम लोगों को बैंकिंग सुविधाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर मिल सकेगा।

जनसभा में वक्तव्य

जनसभा को संबोधित करते हुए सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और सहकारिता आंदोलन को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नई शाखा खुलने से किसानों को कृषि ऋण, खाद-बीज के लिए वित्तीय सहायता तथा अन्य बैंकिंग सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। लोकसभा सांसद अरुण कुमार सागर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों व ग्रामीणों के हित में लगातार कार्य कर रही है और सहकारिता विभाग की योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंच रहा है।

क्षेत्र विकास पर चर्चा

विधान परिषद सदस्य डॉ. सुधीर गुप्ता ने नई शाखा को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर ने कहा कि बैंक का लक्ष्य जिले के प्रत्येक किसान और ग्रामीण को आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि बैंक कोर बैंकिंग और डिजिटल सेवाओं से लैस है तथा ग्राहकों को पारदर्शी एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सहकारिता अब जन-जन के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है। इस अवसर पर पैक्सफेड उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, डीसीबी के पूर्व चेयरमैन प्रदीप पांडेय, ब्लॉक प्रमुख श्रीदत्त शुक्ल, डीसीबी उपाध्यक्ष अजय कुमार प्रजापति, संचालक रमाकांत दीक्षित, अनुराग सिंह कठेरिया, उपायुक्त एवं उपनिबंधक सहकारिता अखिलेश प्रताप सिंह, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक गणेश गुप्ता, मुख्य कार्यपालक अधिकारी सौरभ द्विवेदी, पूर्व चेयरमैन भूपेंद्र सिंह मन्नू, भगवान दीन कनौजिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नए सहकारी बैंक शाखा का उद्घाटन कब हुआ?
नए सहकारी बैंक शाखा का उद्घाटन बुधवार को हुआ।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।