ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरस्लोगन प्रतियोगिता में बीए की मोहिनी ने बाजी मारी

स्लोगन प्रतियोगिता में बीए की मोहिनी ने बाजी मारी

आर्य महिला डिग्री कालेज में हिन्दी सप्ताह के अंतर्गत स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए स्लोगन लिखे। उन्हें सम्मानित भी किया...

स्लोगन प्रतियोगिता में बीए की मोहिनी ने बाजी मारी
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरMon, 10 Sep 2018 06:47 PM
ऐप पर पढ़ें

आर्य महिला डिग्री कालेज में हिन्दी सप्ताह के अंतर्गत स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए स्लोगन लिखे। उन्हें सम्मानित भी किया गया।

निर्णायक मंडल में डा. दुर्गावती सिंह, डा. संजीता अग्रवाल ने स्लोगन का चयन किया। जिसमें बीए तृतीय वर्ष की प्राची वर्मा ने पहला, बीए प्रथम वर्ष की छात्रा मोहिनी राठौर ने द्वितीय व बीए फाइनल की महिमा वर्मा ने तीसरा स्थान पाया।प्राचार्य डा. कनक रानी ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर शिवाली शुक्ला, स्नेहा रस्तोगी, अमिता राठौर, अंकिता दिवाकर, अलका सिंह, नाहिद फातिमा, कल्पना देवी, आकृति शुक्ला, कंचन देवी, नेहा देवी, नीतू देवी, प्रीती राठौर, सुषमा देवी आदि छात्राएं उपस्थित रहीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें