बाल अधिकार संरक्षण पर विकास भवन में समीक्षा बैठक

Mar 01, 2026 01:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share Share
Follow Us on

Shahjahnpur News - राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की बैठक में बाल हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में पॉक्सो पीड़िताओं की समस्याओं, मेडिकल परीक्षण की व्यवस्था और बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों के प्रशिक्षण पर विचार किया गया। बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए काउंसलिंग सेवाएं मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

बाल अधिकार संरक्षण पर विकास भवन में समीक्षा बैठक

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के माननीय सदस्य सचिव संजीव कुमार शर्मा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बाल हितों से जुड़े विषयों पर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा ने अनुमति लेकर किया। बैठक में पॉक्सो पीड़िताओं के बयान दर्ज करने में आ रही दिक्कतों, मेडिकल परीक्षण की समयबद्ध व्यवस्था, थानों में तैनात बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों (सीडब्ल्यूपीओ) के नियमित प्रशिक्षण तथा सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से बच्चों को सुरक्षित रखने पर चर्चा हुई। बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए काउंसलिंग सेवाएं मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। सदस्य सचिव ने निर्देश दिए कि बाल संरक्षण मामलों में संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बैठक में एसपी सिटी देवेंद्र प्रताप सिंह, सीएमओ डॉ. वीके मिश्रा, जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह, नासिर खान, राजेश शर्मा, महेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार यादव, संजय कुमार, अमित अमितेश, रामऔतार त्रिपाठी, मुनीश सिंह परिहार, अरविंद कुमार मिश्रा, एसपी कौशल, अंजूम आरा और चंचल यादव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।