Shahjahnpur News: बारिश से बाजार ठंडा, मॉल को ग्राहकों ने दी तरजीह
By Newswrap
हिन्दुस्तान, शाहजहांपुरShahjahnpur News: शाहजहांपुर में लगातार बारिश के चलते बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही में कमी आई है। व्यापारी जलभराव और बारिश की वजह से प्रभावित हो रहे हैं। लोग जरूरी सामान खरीदने के लिए मॉल जा रहे हैं, जहां विभिन्न वस्तुएं एकत्रित हैं और बारिश से बचाव भी है।

Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। लगातार हो रही बारिश का असर शहर के बाजारों पर साफ दिखाई दिया। सदर बाजार, बहादुरगंज समेत प्रमुख बाजारों में दिनभर ग्राहकों की आवाजाही कम रही, जिससे अधिकांश दुकानदार खाली बैठे नजर आए। व्यापारियों का कहना है कि जलभराव और लगातार बारिश के कारण लोग घरों से नहीं निकले, जिससे कारोबार प्रभावित हुआ। वहीं, जो लोग जरूरी सामान खरीदने निकले, उन्होंने खुले बाजार की बजाय मॉल का रुख किया। बारिश से बचाव और एक ही स्थान पर विभिन्न वस्तुएं उपलब्ध होने के कारण मॉल में अन्य बाजारों की तुलना में ग्राहकों की आवाजाही अपेक्षाकृत अधिक रही।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


