Shahjahnpur News: जैव विविधता पार्क के पास अवैध खनन पर चार के खिलाफ मुकदमा
Shahjahnpur News: में लगातार हाल के दिनों में छपी थी खबरें-एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने जांच के बाद कराया केसफोटो 17:: मौके पर जांच करते एडीएम वित्त एवं राजस

Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जैव विविधता पार्क न्यू सिटी ककरा में अवैध खनन और रेत-बालू के अवैध परिवहन का मामला आखिरकार पुलिस तक पहुंच गया। हिन्दुस्तान द्वारा हाल के दिनों में लगातार प्रमुखता से खबरें प्रकाशित किए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया। जांच के बाद चार लोगों के खिलाफ रविवार को थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय लेखपाल विशाल मिश्रा, पार्क के गार्ड अनिल शुक्ला और सुशील तिवारी भी मौजूद रहे। जांच में जैव विविधता पार्क के पीछे नदी किनारे अवैध तरीके से रेत-बालू का खनन किए जाने तथा नदी के किनारे बने सुरक्षा बंधे को क्षतिग्रस्त किए जाने की पुष्टि होने पर लेखपाल की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
मुकदमे में शालू पुत्र शौकत, कल्लू पुत्र शब्बीर, शब्बू पुत्र शौकत, शहरोज पुत्र नामालूम निवासी मोहल्ला ककरा खुर्द तथा नौशाद खां पुत्र बाबू खां निवासी ककरा कला पर रेत-बालू के अवैध खनन और परिवहन में संलिप्त होने का आरोप है। आरोप ये भी है कि लंबे समय से ट्रॉली और अन्य वाहनों से अवैध रूप से रेत-बालू निकाली जा रही थी। जिससे नदी किनारे बना बांध भी क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद बीएनएस की धारा 303(2), 324 तथा खान एवं खनिज अधिनियम की धाराओं 4 और 21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने कहा कि जनपद में अवैध खनन और अवैध परिवहन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


