Shahjahnpur News: बंजर भूमि पर निर्माण रुकवाया, सरकारी पेड़ कटने की भी जांच शुरू

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

Shahjahnpur News: ग्राम समाज की बंजर भूमि पर निर्माण कार्य की शिकायत के बाद प्रशासन ने निर्माण रुकवा दिया है। आरोप हैं कि हल्का लेखपाल की मिलीभगत से सरकारी भूमि का कब्जा और पेड़ कटवाए गए। महिला मंडल अध्यक्ष ने डीएम से शिकायत की और वन विभाग ने जांच शुरू की।

Shahjahnpur News: बंजर भूमि पर निर्माण रुकवाया, सरकारी पेड़ कटने की भी जांच शुरू

Shahjahnpur News: बंडा, संवाददाता। हल्का लेखपाल की मिलीभगत से ग्राम समाज की बंजर भूमि पर कराए जा रहे निर्माण कार्य की शिकायत के बाद प्रशासन ने निर्माण रुकवा दिया है। मामले में सरकारी भूमि पर कब्जा और पेड़ कटवाने के आरोप भी लगाए गए हैं। वन विभाग ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। कस्बा बंडा में भारतीय किसान यूनियन ऋषिपाल अंबावता गुट की महिला मंडल अध्यक्ष तारावती ने जिलाधिकारी से शिकायत कर आरोप लगाया कि ग्राम समाज और सरकारी भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जे किए जा रहे हैं। उनका कहना है कि कस्बे के कई तालाबों पर भी पहले कब्जा कर निर्माण करा दिया गया, जिससे उनका अस्तित्व समाप्त हो गया।

शिकायत विवरण

शिकायत के अनुसार बंडा-पुवायां मार्ग पर तरौना पुलिया के पास स्थित गाटा संख्या 879 राजस्व अभिलेखों में बंजर भूमि के रूप में दर्ज है। आरोप है कि हल्का लेखपाल की मिलीभगत से इस भूमि का सौदा कर दिया गया और वहां दोबारा निर्माण शुरू करा दिया गया। यह भूमि नेशनल हाईवे से सटी होने के कारण काफी मूल्यवान मानी जा रही है।

पेड़ कटाई का मामला

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि निर्माण शुरू कराने से पहले हाईवे किनारे खड़े सरकारी पेड़ों को रातोंरात कटवा दिया गया। हालांकि पेड़ों की कटान के मामले में अभी तक किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है।

प्रशासन की प्रतिक्रिया

एसडीएम पुवायां सदानंद सरोज ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद लेखपाल को तत्काल निर्माण कार्य रुकवाने के निर्देश दिए गए थे, जिसके बाद निर्माण बंद करा दिया गया। वहीं रेंजर दिनेश बडोला ने बताया कि सरकारी पेड़ कटने की शिकायत की जांच कराई जा रही है। जांच में आरोप सही मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस मामले में शिकायत किसकी तरफ से की गई थी?
शिकायत भारतीय किसान यूनियन ऋषिपाल अंबावता गुट की महिला मंडल अध्यक्ष तारावती ने की थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsशाहजहांपुरShahjahnpur News: बंजर भूमि पर निर्माण रुकवाया, सरकारी पेड़ कटने की भी जांच शुरू