तमन्ना फिर मचल जाए, अगर तुम मिलने आ जाओ...
कृष्णानगर मंदिर में भगवान कृष्ण की छठी के उपलक्ष्य में भजन संध्या का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम में देवस्वरूपों की झांकियां भी प्रस्तुत की गई। इस दौरान कार्यक्रमों में प्रस्तुति...
कृष्णानगर मंदिर में भगवान कृष्ण की छठी के उपलक्ष्य में भजन संध्या का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम में देवस्वरूपों की झांकियां भी प्रस्तुत की गई। इस दौरान कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
भजन संध्या में अंकित सचदेवा, अजय सचदेवा, नवीन सचदेवा, हरीश बजाज ने सुंदर भजन सुनाए। जिन्हें सुनकर लोगों ने भक्ति के सागर में खूब गोते लगाए। उषा सचदेवा ने तमन्ना फिर मचल जाए, अगर तुम मिलने आ जाओ... भजन सुनाकर धूम मचा दी। उनकी सुन्दर प्रस्तुति को काफी सराहा गया। भजन संध्या के समापन पर आरती हुई। इसके बाद कढ़ी-चावल, सब्जी, रोटी का प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर उसका आनंद लिया। इस बीच प्रधान सुशील नारंग, कमलेश सचदेवा, विजय तुली, दीप गुप्ता, अनिल कक्कड़ ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर संजीव सचदेवा, रवि सचदेवा, संदीप अरोड़ा, अनिल बाजपेई बाण, संजय गुप्ता, अनूप गुप्ता गप्पी, रामाधीन गुप्ता, दुर्गा अरोड़ा, भागवंती, जय सिंह, ममता सचदेवा, सीमा बजाज आदि मौजूद रहे।