जॉन नेव स्कूल में मेधावियों का सम्मान, वित्त मंत्री ने बढ़ाया उत्साह
शाहजहांपुर के जॉन नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 10 और 12 के मेधावी छात्रों का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सुरेश कुमार खन्ना ने उत्कृष्टता के लिए विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत करने और अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहने के लिए प्रेरित किया।

शाहजहांपुर। लोधीपुर स्थित जॉन नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को कक्षा 10 और 12 के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना मौजूद रहे। उन्होंने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में मंडल स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले तथा जिले के टॉपर विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मंत्री ने कहा कि छात्र-छात्राओं की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही बेहतर परिणाम संभव हो पाते हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर मेहनत करते हुए अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन डीपीएस राठौर, अधिवक्ता अंशुमान सिंह मैसी, एनटीआई ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश कुमार सिंह मैसी, सपना आशीष, अधिवक्ता तसलीम खान और संजीव मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और अभिभावक भी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्या सुनीता द्विवेदी ने किया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल बना रहा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


