होली पर पकवान और मिठाइयों का बढ़ा कारोबार, नमकीन की अधिक डिमांड

Mar 01, 2026 01:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share Share
Follow Us on

Shahjahnpur News - होली का पर्व तीन दिन बाद है और शाहजहांपुर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। मिठाईयों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। मावा गुझिया, काजू गुझिया और ड्राई फ्रूट गुझिया की सबसे अधिक मांग है। गिफ्ट पैक की खरीदारी भी बढ़ी है, जिससे कारोबार करोड़ों रुपये तक पहुँच गया है।

होली पर पकवान और मिठाइयों का बढ़ा कारोबार, नमकीन की अधिक डिमांड

होली का पर्व तीन दिन बाद है। इसको लेकर शाहजहांपुर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। गुझिया, नमकीन, ड्राई फ्रूट्स और सूखी मिठाइयों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। शाहजहांपुर, जलालाबाद, तिलहर, पुवायां, बंडा, खुटार, मदनापुर, मिर्जापुर, कलान समेत विभिन्न शहरों में होली से करीब दो सप्ताह पहले ही कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली है। मिठाई कारोबारियों के अनुसार इस बार मावा गुझिया, काजू गुझिया और ड्राई फ्रूट गुझिया की मांग सबसे अधिक है। इसके अलावा काजू कतली, सोहन पापड़ी, बेसन लड्डू, मठरी और विभिन्न प्रकार की नमकीन की थोक खरीद हो रही है। ड्राई फ्रूट्स जैसे काजू, बादाम, पिस्ता और किशमिश की बिक्री में भी 30 से 40 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखी जा रही है।

दुकानदारों का कहना है कि त्योहार के दौरान गिफ्ट पैक की मांग भी काफी बढ़ जाती है। कॉर्पोरेट संस्थानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों द्वारा कर्मचारियों व ग्राहकों को उपहार देने के लिए आकर्षक पैकिंग में मिठाइयां और ड्राई फ्रूट्स खरीदे जा रहे हैं। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के अनुसार होली सीजन में मिठाई और संबंधित उत्पादों का कारोबार करोड़ों रुपये तक पहुंच जाता है। बड़े शहरों में प्रमुख दुकानों की बिक्री लाखों से करोड़ों तक पहुंच रही है। त्योहार की मिठास के साथ बाजारों की चहल-पहल ने होली के रंगों में व्यापारिक उत्साह भी घोल दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।