
संघ के शताब्दी वर्ष पर सिल्हुआ में हिंदू सम्मेलन
Shahjahnpur News - खुटार क्षेत्र के गांव सिल्हुआ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता रवि कुमार ने संघ की स्थापना और समाज निर्माण में उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। महिला वक्ता प्रीति राठौर ने संघ की यात्रा और महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार साझा किए।
खुटार, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में खुटार क्षेत्र के गांव सिल्हुआ में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता और अतिथियों ने भारत माता और भगवान श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पण कर किया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाहजीपुर विभाग के विभाग प्रचारक रवि कुमार ने कहा कि संघ की स्थापना वर्ष 1925 में हुई थी और तब से संघ समाज निर्माण के कार्यों में लगातार सक्रिय है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हिंदू समाज को एकजुट रहने और जातिपात के भेदभाव से ऊपर उठने की आवश्यकता है।
महिला वक्ता प्रीति राठौर ने संघ की 100 वर्ष की यात्रा और महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में बालाजी धाम खुटार के महंत अनिल पांडे नंदन जी महाराज, मां दुर्गा शक्ति ज्ञानपीठ मंदिर मोहनपुर के अधिष्ठाता स्वामी जी, जिला संघचालक गोपीनाथ अग्निहोत्री, वीरपाल राठौर, धर्म मिश्रा, नीतीश गुप्ता, हर्षित मिश्रा, रितेश मिश्रा रिंकू, सत्यनरायण शुक्ला, नीरज मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता रजनीश दीक्षित उर्फ लखीमू, ज्ञानेश दीक्षित, हरिओम मिश्रा, तरुण दीक्षित, बबलू, देव पटेल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




