कॉपियों के मूल्यांकन की अवधि बढ़ी, परिणाम में हो सकती देरी
Shahjahnpur News - शाहजहांपुर में माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन समय पर पूरा नहीं हो सकेगा। मूल्यांकन अवधि को तीन से चार दिन बढ़ाया गया है, जिससे परीक्षा परिणाम में देरी की संभावना है। ईद और रामनवमी के अवकाश के कारण मूल्यांकन कार्य प्रभावित हुआ है।

शाहजहांपुर, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन निर्धारित समय सीमा में पूरा नहीं हो सकेगा। बोर्ड ने मूल्यांकन कार्य की अवधि को तीन से चार दिन बढ़ाने का निर्णय लिया है, जिससे परीक्षा परिणाम घोषित होने में देरी की संभावना जताई जा रही है। इस वर्ष करीब चार लाख 61 हजार 333 के सापेक्ष चार लाख 23 हजार 87 काॅपियों का मूल्यांकन किया जा चुका है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत यह कार्य एक अप्रैल तक पूरा होना था, लेकिन अब तक लगभग 80 प्रतिशत कॉपियों की ही जांच हो सकी है। शेष उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चार अप्रैल तक पूरा होने की उम्मीद है।
मूल्यांकन कार्य में देरी का प्रमुख कारण ईद और रामनवमी के अवकाश को बताया जा रहा है, जिसके चलते तीन दिन तक जांच कार्य प्रभावित रहा। इस संबंध में परिषद के सचिव ने डीआईओएस को पत्र जारी कर मूल्यांकन अवधि बढ़ाने की जानकारी दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


