ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरहाथों में रचाई मेंहदी, सावन गीत गाकर मनाई तीज

हाथों में रचाई मेंहदी, सावन गीत गाकर मनाई तीज

तीज का त्योहार गुरुवार को मनाया गया। महिलाओं ने घरों पर रहकर पूजन कर पति की लंबी की उम्र की कामना की। इस दौरान सावन के गीत गाएं। महिलाओं और लड़कियों ने झूला झूलकर खूब मस्ती...

हाथों में रचाई मेंहदी, सावन गीत गाकर मनाई तीज
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरFri, 24 Jul 2020 03:11 AM
ऐप पर पढ़ें

तीज का त्योहार गुरुवार को मनाया गया। महिलाओं ने घरों पर रहकर पूजन कर पति की लंबी की उम्र की कामना की। इस दौरान सावन के गीत गाएं। महिलाओं और लड़कियों ने झूला झूलकर खूब मस्ती की।

कोरोना वायरस की वजह से तीज का त्योहार पहले जैसा उत्साहपूर्ण तरीके से नहीं मनाया गया। बाजारों में भी पहले जैसी बात नजर नहीं आईं। घरों में तीज का त्योहार सादगी के साथ मनाया गया। वहीं दूसरी तरफ लायंस क्लब की श्रेष्ठ की पदाधिकारी डा.नमिता सिंह ने अपने परिजनों के साथ तीज का त्योहार मनाया। हरे रंग के लिबास में सजी-धजी महिलाओं ने एक-दूसरे के हाथों पर मेंहदी लर्गा, साथ ही सावन के गीत भी गाए।

बच्ची कायरा सेंगर को झूला झूलाया। हाऊजी और अंताक्षरी का आनंद भी लिया। इस मौके पर सरोज सिंह, विनीता भदौरिया, नीता, सुमन, आराधना, अर्चना, इशिका, नमृता आदि मौजूद रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें