Shahjahnpur News: 24 घंटे में 72 मिमी बारिश से जलभराव, कीचड़ ने बढ़ाई मुसीबत
Shahjahnpur News: फोटो 01 और 02: बारिश के बाद शहर में जलभराव।फोटो 03:: स्टेशन रोड पर कीचड़ से फिसलन हो गई।शाहजहांपुर, संवाददाता। रविवार रात आठ बजे से सोमवार रात आठ बजे

Shahjahnpur News: रविवार रात आठ बजे से सोमवार रात आठ बजे तक जिले में 72 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। झमाझम बारिश से कई दिनों से पड़ रही उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली। वहीं शहर की सड़कों पर जलभराव और कीचड़ ने परेशानी बढ़ा दी। खासकर स्टेशन रोड पर चल रहे निर्माण कार्य और खोदाई के कारण बारिश के बाद सड़क पर कीचड़ फैल गया। इससे मार्ग पर फिसलन बढ़ गई और राहगीरों व दोपहिया वाहन चालकों को संभलकर निकलना पड़ा। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.1 और अधिकतम 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
वहीं खेतों में बारिश का पानी पहुंचने से पर्याप्त नमी बनी है, जिससे किसानों को राहत मिली है। हालांकि शहर में जलभराव ने नगर निगम की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश रुकने के बाद भी कई स्थानों पर पानी जमा रहा। स्टेशन रोड पर कीचड़ के कारण यातायात प्रभावित हुआ।


