बूंदाबांदी से न्यूनतम तापमान में 4.8 डिग्री बढ़ा
Shahjahnpur News - शाहजहांपुर में मौसम वैज्ञानिक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात से भारी बारिश की संभावना हवा के रुख बदलने के कारण टल गई। बूंदाबांदी जारी रही और तापमान में गिरावट आई। शनिवार को न्यूनतम तापमान 15...

शाहजहांपुर, संवाददाता। रूहेलखंड में शुक्रवार रात से भारी बारिश की संभावनाओं को हवा के रुख ने टाल दिया, इस वजह से शुक्रवार रात से लेकर शनिवार तक केवल बूंदाबांदी ही हुई। शाहजहांपुर स्थित गन्ना शोध संस्थान के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि हवा का रुख केवल पछुआ या केवल पूर्वा रहता तो भारी बारिश के आसार थे, लेकिन शुक्रवार से शनिवार तक कई बार हवा का रुख बदलने के कारण भारी बारिश की संभावना टल गई। उन्होंने बताया कि बादल छाए हुए हैं, इस वजह से बूंदाबांदी की संभावना बनी रहेगी। बताया कि शाम को दक्षिण-पूरब की हवा तेज चलने लगी, इस वजह से ठंड में इजाफा हुआ है। डा. सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह तक बूंदाबांदी के कारण सर्दी कम रही, न्यूनतम तापमान शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को 4.8 डिग्री अधिक रहा। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री था, शनिवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। डा. सिंह ने बताया कि आगे के पांच दिन में अधिकतम और न्यूनतम तापमान घटने की संभावना है। बताया कि एक जनवरी तक बादल छाए रहने की भी संभावना है। दो जनवरी से मौसम सामान्य होने की स्थिति में होगा।
शनिवार को दिनभर में कई बार बादल उमड़े तो बहुत तेज, लेकिन हवा के कारण बादल छट गए। दोपहर बाद करीब चार बजे से अचानक से तापमान में गिरावट होने लगी। शाम होते होते लोग अलाव तापते दिखे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।