Shahjahnpur News: बारिश में गुल रही बिजली, ग्रामीण इलाकों में दिन में छाया अंधेरा

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

Shahjahnpur News: 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन होने से 105 गांवों की बिजली चार घंटे बंद, शहर के कई फीडरों पर भी आपूर्ति प्रभावितशाहजहांपुर, संवाददाता। शनिवार को बारिश के दौरा

Shahjahnpur News: बारिश में गुल रही बिजली, ग्रामीण इलाकों में दिन में छाया अंधेरा

Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। शनिवार को बारिश के दौरान जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था कई जगह प्रभावित रही। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कई विद्युत उपकेंद्रों और फीडरों की सप्लाई बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बिजली आपूर्ति में बाधा

ग्रामीण क्षेत्र में 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन होने से बादशाहनगर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 105 गांवों की बिजली करीब चार घंटे तक बंद रही। बारिश के दौरान बिजली गुल होने से गांवों में दिन के समय ही अंधेरा छाया रहा। जानकारी के अनुसार अटसलिया विद्युत उपकेंद्र को आपूर्ति देने वाली 33 केवी लाइन में शनिवार को दोपहर बाद फाल्ट आ गया।

ग्रामीणों की परेशानी

लाइन ब्रेकडाउन होने के बाद बादशाहनगर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब 105 गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। अचानक बिजली बंद होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण फाल्ट तलाशने और लाइन को दुरुस्त करने में भी कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाम में करीब चार घंटे बाद आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

शहरी इलाकों में भी समस्या

उधर शहर में भी बारिश के दौरान कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। हथौड़ा विद्युत उपकेंद्र के रेती फीडर की सप्लाई करीब तीन घंटे तक बंद रही। बारिश शुरू होते ही आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। बिजली न आने के कारण घरों में लगे बिजली उपकरण बंद रहे और लोगों को उमस के बीच परेशान होना पड़ा। ककरा कलां विद्युत उपकेंद्र की सप्लाई भी बारिश के दौरान प्रभावित रही। इसके अलावा गोविंदगंज विद्युत उपकेंद्र से जुड़े महमदजंगला मोहल्ले में भी बिजली आपूर्ति बंद रही। लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहने से स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि बारिश के समय फाल्ट होने पर कई बार घंटों बिजली बहाल नहीं हो पाती है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बारिश के कारण कितने गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई?
बारिश के कारण बादशाहनगर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 105 गांवों की बिजली करीब चार घंटे तक बंद रही।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsशाहजहांपुरShahjahnpur News: बारिश में गुल रही बिजली, ग्रामीण इलाकों में दिन में छाया अंधेरा