Shahjahnpur News: तेज बारिश में मकान की दीवार भरभराकर गिरी, परिवार बाल-बाल बचा

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

Shahjahnpur News: खुटार स्थित मोहल्ला बजरिया में मोहम्मद इकरार का कच्चा मकान है। तेज बारिश के दौरान, सुबह 5:30 बजे, दीवार गिर गई। परिवार ने तेजी से बाहर निकलकर जान बचाई। हालांकि, घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया। प्रशासन से मदद की मांग की गई है।

Shahjahnpur News: तेज बारिश में मकान की दीवार भरभराकर गिरी, परिवार बाल-बाल बचा

Shahjahnpur News: खुटार। नगर के मोहल्ला बजरिया (रहमुल्लागंज) निवासी मोहम्मद इकरार पुत्र स्वर्गीय रफीकउल्ला अपनी पत्नी मासूम जहां, बेटों अजीम व इंतजार तथा बेटियों साजिया, आलिया और सादिया के साथ कच्चे मकान में रहते हैं। मकान की दीवारें मिट्टी के गारे से बनी हैं। एक तरफ बांस की टट्टर और दूसरी तरफ छप्पर डालकर परिवार रह रहा है।

हादसा

सोमवार सुबह परिवार के सभी लोग मकान के अंदर सो रहे थे। सुबह करीब 5:30 बजे तेज बारिश के दौरान मकान के सामने बनी मिट्टी की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर परिवार के लोग घबरा गए और आनन-फानन में बाहर निकल आए। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई व्यक्ति दीवार के नीचे नहीं था, जिससे परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए।

क्षति और मांग

हालांकि दीवार गिरने से मकान के अंदर रखा पंखा, बर्तन, साइकिल, चारपाई सहित अन्य घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। परिजनों ने प्रशासन से बारिश को देखते हुए मकान की स्थिति का जायजा लेकर मदद उपलब्ध कराने की मांग की है। शुक्रवार को हल्का लेखपाल सोर्यवर्धन सिंह और साथ मे कानूनगो मौके पर पहुंचे व निरीक्षण के दौरान हर संभव मदद करने का भरोसा जताया।

सामान्य प्रश्न

✦हादसा किस समय हुआ?−
हादसा सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsशाहजहांपुरShahjahnpur News: तेज बारिश में मकान की दीवार भरभराकर गिरी, परिवार बाल-बाल बचा