ट्रेनों के कोच फुल, बसों में सीट के लिए मारामारी

Mar 03, 2026 01:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share Share
Follow Us on

Shahjahnpur News - होली के त्योहार पर स्वास्थ्य विभाग ने संभावित हादसों से निपटने के लिए विशेष तैयारियां की हैं। मेडिकल कालेज में वार्ड आरक्षित किए गए हैं और सभी सीएचसी को अलर्ट पर रखा गया है। 12 चिकित्सक, 12 फार्मासिस्ट और 20 नर्सों की तैनाती की गई है। विभाग ने शराब से दूर रहने की अपील की है।

ट्रेनों के कोच फुल, बसों में सीट के लिए मारामारी

होली के त्योहार पर संभावित हादसे व अन्य आपात स्थित से निपटने के लिए जिले स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है, विभाग की ओर से मेडिकल कालेज में वार्ड आरक्षित करने के साथ सभी सीएचसी को भी अलर्ट पर रखकर चिकित्सकों को ड्यूटी स्थल पर बने रहने के निर्देश दिए हैं। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा़ राजेश कुमार ने बताया कि आपात स्थित के लिए 12 चिकित्सक, 12 फार्मासिस्ट तथा 20 से अधिक नर्सों की तैनाती की गयी है। साथ ही उन्होंने अपील करते हुए कहा कि होली का त्योहार खुशियों का त्योहार है। शराब का सेवन न करें, तथा आपात स्थित में मेडिकल कालेज की सेवाओं का लाभ लें।

इसी तरह सीएमओ डा़ विवेक मिश्रा की ओर से जिले के सभी 15 सीएचसी पर करीब 75 बेड आरक्षित करा कर चिकित्सकाें को ड्यूटी स्थल पर बने रहने के निर्देश दिए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।