Hindi NewsUttar-pradesh NewsShahjahnpur NewsHead Constable Pramod Singh Dies Suddenly During Duty at Kachoda Mela
 मेला ड्यूटी में हेड कांस्टेबल की तबीयत बिगड़ी, उपचार के दौरान निधन

मेला ड्यूटी में हेड कांस्टेबल की तबीयत बिगड़ी, उपचार के दौरान निधन

संक्षेप: Shahjahnpur News - फोटो 12: हेड कांस्टेबल प्रमोद सिंह का फाइल फोटो।मीरानपुर कटरा। हेड कांस्टेबल की ककोड़ा मेले की ड्यूटी में अचानक तबीयत बिगड़ गई। इलाज के दौरान कांस्टेबल की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है।...

Mon, 10 Nov 2025 02:15 AMNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share Share
Follow Us on

फोटो 12: हेड कांस्टेबल प्रमोद सिंह का फाइल फोटो। मीरानपुर कटरा। हेड कांस्टेबल की ककोड़ा मेले की ड्यूटी में अचानक तबीयत बिगड़ गई। इलाज के दौरान कांस्टेबल की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। कांस्टेबल की अचानक मौत से परिवार सदमे से बेहाल है। कटरा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल प्रमोद सिंह 39 मुरादाबाद जनपद के थाना डिलारी अंतर्गत गांव नूरपुर के निवासी थे। उनकी 29 अक्टूबर से 12 नवंबर तक ककोड़ा मेले में ड्यूटी थी। मेला ड्यूटी में कल अचनक अचानक तबियत खराब हो गई। तत्काल इलाज के लिए मुरादाबाद अस्पताल भेजा गया। उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मनहूस खबर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के पहुंचने पर डिलारी थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक के परिवार में पत्नी, दो पुत्रियां और एक पुत्र है। अचानक मौत से परिजन और रिश्तेदार सदमे में हैं। साथी पुलिस कर्मियों में शोक व्याप्त है।