बीएससी कंम्टेंट पर्सन को लाइसेंस देने का विरोध
Apr 06, 2026 01:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Shahjahnpur News - एचसीएफ यूनाइटेड फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने बीएससी कंम्टेंट पर्सन को फार्मासिस्ट का लाइसेंस दिए जाने के फैसले का विरोध किया है। अध्यक्ष अरविंद गौतम ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर इसे निरस्त करने की मांग की है। उनका कहना है कि ड्रग एक्ट 1945 के तहत अनुभव को स्वास्थ्य के लिए खतरा माना गया है।

पुवायां। एचसीएफ यूनाइटेड फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने बीएससी कंम्टेंट पर्सन को फार्मासिस्ट का लाइसेंस दिए जाने के फैसले का विरोध जताया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद गौतम ने डीजीसीआई और प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर इसे निरस्त करने की मांग की। उनका कहना है कि ड्रग एक्ट 1945 की धारा 64 के तहत दो साल और छह माह के अनुभव को पर्याप्त मानना स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा है। फार्मेसी एक तकनीकी और क्लीनिकल पेशा है, जिसमें गुणवत्ता और सुरक्षा बनाए रखना जरूरी है। कंम्टेंट पर्सन का पद केवल योग्य रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट तक सीमित रहना चाहिए।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


