Shahjahnpur News: डाक कावड़ यात्रा का पालिका प्रशासन ने किया पुष्प वर्षा से स्वागत

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

Shahjahnpur News: हरिद्वार से गोला गोकर्णनाथ जा रही डाक कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। नगर पालिका प्रशासन और समाजसेवियों ने मिलकर पुष्प वर्षा की और फलों का वितरण किया। शिव भक्तों की बड़ी संख्या के कारण पुलिस को यातायात व्यवस्था बनाए रखने में मेहनत करनी पड़ी।

Shahjahnpur News: डाक कावड़ यात्रा का पालिका प्रशासन ने किया पुष्प वर्षा से स्वागत

Shahjahnpur News: हरिद्वार से चलकर गोला गोकर्णनाथ जा रही डाक कावड़ यात्रा का नगर पालिका प्रशासन एवं समाजसेवियों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। सभासदों ने पुष्प वर्षा कर फलों का वितरण किया। बुधवार की शाम फतेहगंज पूर्वी के शिव भक्तों के द्वारा हरिद्वार से गंगाजल लेकर गोला गोकर्णनाथ जा रही डाक कावड़ का नगर पालिका गेट पर ईओ सुनील कुमार ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में भारी संख्या में शिव भक्तों एवं वाहनों के होने के कारण पुलिस को कावड़ यात्रा कहीं रुक न सके इसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। सभासद सत्येंद्र सिंह सुशील एवं अभिषेक सिंह ने पुष्प वर्षा कर एवं फलों का वितरण किया।इस

दौरान जेई पीयूष मिश्रा, नितिन गुप्ता, राजस्व निरीक्षक सुशांत कुमार, सुमित कुमार, कमलदीप सक्सेना, अरविंद कुमार, दीपक सक्सेना आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsशाहजहांपुरShahjahnpur News: डाक कावड़ यात्रा का पालिका प्रशासन ने किया पुष्प वर्षा से स्वागत