Hindi NewsUttar-pradesh NewsShahjahnpur NewsGrand Tiranga Yatra Celebrates Independence Day with Enthusiastic Participation

अल्हागंज, जलालाबाद व खुटार में तिरंगा यात्रा निकाली गई

Shahjahnpur News - स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कई कस्बों में भव्य तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। नगरवासियों, महिलाओं, और बच्चों की भागीदारी से माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया। पुष्प वर्षा के साथ यात्रा का स्वागत किया...

Newswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुरTue, 12 Aug 2025 01:02 AM
share Share
Follow Us on
अल्हागंज, जलालाबाद व खुटार में तिरंगा यात्रा निकाली गई

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को जिले के कई कस्बों में भव्य तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। नगरवासियों के जोश, महिलाओं व बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी और देशभक्ति के नारों से माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्राओं का स्वागत किया गया। अल्हागंज नगर में सोमवार सुबह 9 बजे नगर पंचायत कार्यालय से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए बस स्टैंड तिराहे, राजमार्ग, मोहल्ला बगिया होते हुए बस स्टैंड परिसर में संपन्न हुई। महिलाओं, बच्चों और युवाओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। डीजे पर बजती देशभक्ति की धुनों और भारत माता की जय के नारों से वातावरण गूंज उठा।

यात्रा के दौरान नगर के व्यापारियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर प्रतिभागियों का स्वागत किया। हाथों में तिरंगा और देशभक्ति से सजे बैनर-पोस्टर थामे लोग पूरे उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व विधायक कुंवर शरदवीर सिंह, भाजपा जिला महामंत्री अनिल गुप्ता, महिला मोर्चा जिला महामंत्री चंद्रेश गुप्ता, नपा अध्यक्ष शिवानी वर्मा, अधिशासी अधिकारी शैलेश पांडेय, व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता, विजय राघव, संजय शुक्ला, आशीष गुप्ता, जिम्मी, बलराम अग्निहोत्री, शनि वर्मा, अंशू गुप्ता, सरोज मिश्रा, अनिरुद्ध गुप्ता, विकास गुप्ता समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। जलालाबाद में महाराणा प्रताप चौक से यात्रा प्रारंभ जलालाबाद में भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विनोद अग्निहोत्री के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ विधायक हरि प्रकाश वर्मा ने महाराणा प्रताप चौक से किया। इसके बाद यात्रा शाहजहांपुर रोड, बरेली-कटरा रोड हाईवे, मोहल्ला नौसारा, महाजनान, दयालनगर होते हुए मोहल्ला खेड़ा स्थित भगवान परशुराम मंदिर पर संपन्न हुई। यात्रा में पूर्व विधायक शरदवीर सिंह, प्रधान अभिषेक सिंह, भाजपा कार्यकर्ता गौरव प्रताप राघव, प्रियांशु शुक्ल, अभय सिंह परमार, मोहित श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व नगरवासी शामिल रहे। खुटार में हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजन खुटार में भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान के तहत विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री व ब्लाक प्रमुख नमित दीक्षित ने लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। यात्रा पुवायां रोड से शुरू होकर अटल चौक, मेन मार्केट होते हुए तिकुनिया चौराहे तक निकाली गई। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष इंद्रदेव पटेल, निवर्तमान मंडलाध्यक्ष विजय शंकर अवस्थी, संयोजक नितिन मिश्रा, सह संयोजक शोभित मिश्रा, विजय सिंह भदौरिया, अंकित सिंह भदौरिया, सतनाम सिंह, जगवंत सिंह, दिलबाग सिंह, विनोद वर्मा, कमल दीक्षित, निर्भय मिश्रा एडवोकेट, जसविंदर सिंह, सुरेंद्र मौर्य, रामाधार मिश्रा, रोशनी वाल्मीकि, अखिलेश मिश्रा, देवेश गुप्ता, राहुल गुप्ता, हरमीत सिंह, उदित रस्तोगी, मुनीश राठौर, सर्वेश राठौर, अनिल मौर्य, अनीश मंसूरी, आलोक शुक्ला, अवनीश शुक्ला, सुधीर मिश्रा, वरुण मिश्रा, ललित सिंह, विपिन गुप्ता, सरबजीत सिंह, अमरदीप सिंह, संतोष त्रिवेदी, रिंकल मिश्रा, कुरेंद्र पाल सक्सेना सहित तमाम लोग शामिल हुए।