ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरद्वारिकाधीश मठिया से निकाली गई भव्य शोभायात्रा

द्वारिकाधीश मठिया से निकाली गई भव्य शोभायात्रा

शाहजहांपुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर द्वारिकाधीश मठिया आश्रम से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहीं। कान्हा के भजनों पर महिलाएं जमकर...

द्वारिकाधीश मठिया से निकाली गई भव्य शोभायात्रा
हिन्दुस्तान संवाद,शाहजहांपुरSun, 25 Aug 2019 01:49 PM
ऐप पर पढ़ें

शाहजहांपुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर द्वारिकाधीश मठिया आश्रम से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहीं। कान्हा के भजनों पर महिलाएं जमकर थिरकी। द्वारिकाधीश मठिया से नंदमहोत्सव की भव्य शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ शुभारम्भ हुई। जहां से शोभायात्रा हनुमतधाम,बेरी चौकी,मालखाना मोड,कच्चा कटरा,चौक,रंगमहला,केरूगंज,बासमंडी होते हुए मठिया आश्रम पर जाकर संपन्न हुई। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष रामसरनदास, राजेश यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, विकास यादव, चंद्रशेखर खन्ना, महेश सक्सेना, विपिन यादव, मुकेश, अखिलेश, विपिन, नितिन, अभिषेक, अमित आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें