
हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न, हजारों की संख्या में जुटे श्रद्धालु
Shahjahnpur News - आवास विकास बरेली मोड़ पर विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन स्वामी शुकदेवानन्द हिन्दू सम्मेलन समिति द्वारा किया गया। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिसमें कलश यात्रा, गौ पूजन और दीप जलाने का समारोह शामिल था। मुख्य वक्ता स्वामी चिन्मयानंद ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर जोर दिया।
आवास विकास बरेली मोड़ पर विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन का आयोजन स्वामी शुकदेवानन्द हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति द्वारा किया गया, जिसके सचिव सिद्धार्थ शुक्ला रहे। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में हिन्दू समाज के लोगों ने भाग लेते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुमुक्षु आश्रम से निकाली गई कलश यात्रा से किया गया। इसके उपरांत गौ पूजन किया गया तथा भारत माता एवं भगवान श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप जलाकर एवं पुष्पार्चन किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर सिंजई के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई, जिसके बाद सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ हुआ। सम्मेलन में मुख्य वक्ता पूर्व गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद रहे, मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बृज प्रांत सह प्रांत प्रचारक विनोद उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ. सत्यप्रकाश मिश्रा, मातृ शक्ति का प्रतिनिधित्व कर रहीं सुमन पाठक तथा कार्यक्रम अध्यक्ष अशोक अग्रवाल भी मंचासीन रहे। मुख्य वक्ता स्वामी चिन्मयानंद महाराज ने अपने उद्बोधन में स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने और उनके आदर्शों को जीवन में उतारने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने लोकसभा में दिए गए अपने विभिन्न वक्तव्यों का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजीव, श्यामवीर, श्याम मिश्रा, सुधीर, बलराम गुप्ता, हिमांशु सक्सेना, मुकेश, अमित, शिवम, अभिषेक तिवारी, मनीष गुप्ता, दीपु पंजाबी, वेदप्रकाश मौर्य, सचिन, संजीव, श्यामलाल, भानुप्रताप सिंह सहित अजीज गंज, जियाखेल एवं नवादा क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




