Hindi NewsUttar-pradesh NewsShahjahnpur NewsGrand Farewell Ceremony for Class 12 Students at Ryan International School
 प्रमुखता से लगाएं:: रायन इंटरनेशनल में कैंडल सेरेमनी ने बढ़ाया छात्रों का उत्साह

प्रमुखता से लगाएं:: रायन इंटरनेशनल में कैंडल सेरेमनी ने बढ़ाया छात्रों का उत्साह

संक्षेप:

Shahjahnpur News - टैग: कार्यक्रम-रायन समूह की डायरेक्टर स्नेहल पिण्टो रहीं उपस्थित-कक्षा 12 के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाईफोटो 22:: रायन इंटरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम के दौरान रायन समूह की डायरेक्टर स्नेहल...

Jan 23, 2026 05:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share Share
Follow Us on

टैग: कार्यक्रम-रायन समूह की डायरेक्टर स्नेहल पिण्टो रहीं उपस्थित -कक्षा 12 के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई फोटो 22:: रायन इंटरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम के दौरान रायन समूह की डायरेक्टर स्नेहल पिण्टो, प्रधानाचार्य, अन्य अतिथि और बच्चे। शाहजहांपुर, संवाददाता। रायन इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह, कैंडल सेरेमनी और पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। शुरुआत ईश्वरीय वंदना से हुई, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक और सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नृत्य और गीतों ने उपस्थित सभी का मन मोह लिया और समारोह को उत्साहपूर्ण बना दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण कैंडल सेरेमनी रही, जिसमें कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने अपने विद्यालय जीवन की यादें साझा कीं। इस दौरान भावुक माहौल देखने को मिला और विद्यार्थियों ने शिक्षकों एवं साथियों के साथ बिताए पलों को याद किया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सांस्कृतिक योगदान के लिए विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण ने समारोह में गौरव और उत्साह का माहौल बनाया। इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर स्नेहल पिण्टो उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने प्रेरक संबोधन में विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और जीवन में अनुशासन, मेहनत तथा नैतिक मूल्यों के महत्व पर जोर दिया। प्रधानाचार्य वर्षा अग्रवाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया।