तिलहर में 16 से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
मंगलवार को व्यापारियों संग बैठक कर रणनीति बनाएंगे अधिकारीअतिक्रमण हटाने से जाम की समस्या से मिल सकती है निजाततिलहर, संवाददाता। नगर में बढ़ते अतिक्रमण

तिलहर। नगर में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर प्रशासन अब सख्त रुख अपनाने जा रहा है। डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने को लेकर 16 मई से अभियान चलाने की रूपरेखा तैयार कर ली है। शनिवार को एसडीएम जीत सिंह राय ने बताया कि नगर के प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण होने के कारण प्रतिदिन जाम लगता है जिससे लोगों को परेशानी होती है। इसको लेकर नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने को लेकर मंगलवार को नगर पालिका सभागार में व्यापार मंडल पदाधिकारियों एवं व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें अतिक्रमण हटाने को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई जाएगी।
बैठक में बाजार क्षेत्रों की समस्याओं और यातायात व्यवस्था पर भी चर्चा होगी।उन्होंने बताया कि व्यापारियों से सहयोग लेकर 16 मई से नगर में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान के दौरान सड़क और फुटपाथ पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया जाएगा, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके और आम लोगों को राहत मिल सके। प्रशासन ने व्यापारियों से स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने की अपील भी की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


