Shahjahnpur News: युवती के अपहरण का मुकदमा दर्ज
Shahjahnpur News: शाहजहांपुर में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी युवक साहिल उर्फ साहिद पर 10 जुलाई को सुबह करीब पांच बजे युवती को अपने साथ ले जाने का आरोप है। परिजन युवती की तलाश कर रहे हैं और उन्हें डर है कि उसकी जान को खतरा हो सकता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। सदर बाजार थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री के अपहरण का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी साहिल उर्फ साहिद निवासी मोहल्ला हद्दफ के खिलाफ बीएनएस की धारा 87 के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि 10 जुलाई की सुबह करीब पांच बजे आरोपी युवती को अपने साथ ले गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपी उनकी पुत्री का इलाज करता था तथा उसे नशे की गोलियां भी देता था। परिजनों ने रिश्तेदारों सहित अन्य स्थानों पर युवती की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि युवती के साथ कोई अनहोनी हो सकती है और उसे सकुशल बरामद करने की मांग की है। सदर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


