8 लाख रुपये कीमत का गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
अल्हागंज पुलिस ने 20 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने तस्कर को भी गिरफ्तार किया। बरामद गांजा की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में 8 लाख रूपये बताई...
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरMon, 27 Dec 2021 01:40 PM
ऐप पर पढ़ें
अल्हागंज पुलिस ने 20 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने तस्कर को भी गिरफ्तार किया। बरामद गांजा की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में 8 लाख रूपये बताई गई।
एसपी एस आनन्द ने बताया कि अल्हागंज पुलिस टीम द्वारा एक सूचना पर गुरदासपुर मोड से मादक पदार्थ के साथ कमलेश को गिरफ्तार किया गया। कमलेश के पास से 2 पैकेट में 20 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया । इस सम्बन्ध में थाना अल्हागंज में मुकदमा दर्ज किया। कमलेश अल्हागंज के इस्लामगंज का रहने वाला है।
