ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरगंगा का जलस्तर थमा, मुसीबतें बरकरार

गंगा का जलस्तर थमा, मुसीबतें बरकरार

मिर्जापुर के आजादनगर में रविवार को गंगा के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है, लेकिन आजादनगर गांव जाने वाले के सभी रास्तों में बाढ़ का पानी भरा होने के कारण सम्पर्क...

गंगा का जलस्तर थमा, मुसीबतें बरकरार
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरMon, 26 Aug 2019 02:01 AM
ऐप पर पढ़ें

मिर्जापुर के आजादनगर में रविवार को गंगा के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है, लेकिन आजादनगर गांव जाने वाले के सभी रास्तों में बाढ़ का पानी भरा होने के कारण सम्पर्क कटा हुआ है।

रविवार को किसी प्रशासनिक अधिकारी गांव पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने की जरूरत नहीं समझी।रविवार को गंगा के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई। जिससे आजादगर के बाशिंदों ने कुछ राहत की सांस ली है, लेकिन गांव में अभी भी मुसीबते बरकार है। गांव के बच्चे बुखार से तड़प रहे हैं। गांव से बाहर जाने वाले रास्तों मेें जलभराव के चलते उनको समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। गांव के इशाक, साबिर , लईक आदि ने बताया कि गांव के लिए अभी तक एक नाव उपलब्ध कराई गई है। बाकी सब भगवान भरोसे चल रहा है। लोगों के घरों में पानी भरा हुआ है जिससे कई घरों में खाने पीने की समस्या है। वहीं, गांव में डाक्टरों की टीम भेजने की जरूरत बताई है। वहीं, ढाईघाट मार्ग व आजादनगर गांव जाने वाले मार्ग पर भी बाढ़ का पानी चल रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें