ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरमिर्जापुर में गंगा, रामगंगा की बाढ़ से दर्जनों गांव घिरे

मिर्जापुर में गंगा, रामगंगा की बाढ़ से दर्जनों गांव घिरे

-मौजमपुर में घरों के सामने बाढ़ का पानी भर गया

-मौजमपुर में घरों के सामने बाढ़ का पानी भर गया
1/ 3-मौजमपुर में घरों के सामने बाढ़ का पानी भर गया
-मौजमपुर में घरों के सामने बाढ़ का पानी भर गया
2/ 3-मौजमपुर में घरों के सामने बाढ़ का पानी भर गया
-मौजमपुर में घरों के सामने बाढ़ का पानी भर गया
3/ 3-मौजमपुर में घरों के सामने बाढ़ का पानी भर गया
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरFri, 31 Aug 2018 11:13 PM
ऐप पर पढ़ें

रामगंगा की उफान खाती लहरों ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया। उफनाती नदी का पानी गांव में पहुंचने से बाढ़ की हालत बनती जा रही है। कई गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। दर्जनों गांव बाढ़ के पानी से घिरे हैं। गंगा की लहरें भी शांत होने का नाम नहीं ले रही हैं। गंगा की बाढ़ से प्रभावित गांवों में राहत व बचाव काम को शुरू कर दिया गया।

मिर्जापुर में रामगंगा की लहरों से बाढ़ की स्थिति बन गई है। क्षेत्र के दहेलिया, कुंडरी आश्रम, मईखुर्दकला, मंझा, लल्लूनगला, भुड़ीनगला, गहवरा, सोहड़, कुनिया शाहनजीरपुर, हरिहरपुर, पहरूआ, मौजमपुर, बीघापुर, अतरी समेत दर्जनों गांव रामगंगा की बाढ़ की चपेट मे आ गए है। एसडीएम चन्द्रप्रकाश सरोज ने कुंडरी क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण कर हर संभव प्रशासनिक सहायता उपलब्घ कराने का भरोसा दिया। वहीं कुनिया में बढ़ते जलस्तर के साथ कटान भी होने से ग्रामीण भयभीत है। बीघापुर गांव पूरी तरह से बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है।

गंगा ने दिखाना शुरू किया रौद्र रूप: गंगा ने भी अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। क्षेत्र का आजादनगर गांव बाढ़ के पानी से चारों तरफ से घिरा हुआ है। लेखपाल संजीव कुमार ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों को राशन व तिरपाल उपलब्ध कराया गया है। राजस्व विभाग की टीम वहीं पर कैंप कर रही है। चौरा, गुटेटी व बांसखेड़ा आदि गांवों में भी गंगा की बाढ़ का पानी पहुंच गया है।

बाढ़ के साथ बारिश बनी मुसीबत: मिर्जापुर। एक तरफ तो रामगंगा व गंगा उफान मार रही है। नदियों का पानी घरों में घुसने लगा है। वहीं दूसरी तरफ आसमान कयामत ढा रहा है। लगातार बारिश की वजह से गांव वालों की मुसीबतें बढ़ गई। उनका छत पर बना आशियाना भी छीन गया। ग्रामीणों की दिक्कतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। गुरुवार व शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश ने बाढ़ पीड़ितों के लिए मुश्किले पैदा कर दी है।

डीएम के आदेश के बाद भी नहीं हटे बिजली के तार: डीएम ने मंगलवार को मिर्जापुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया था। वह इस्लामनगर गांव में बिजली की लाईन को पानी से छूता देख चौक गए थे। उन्होंने एक्सईएन को फटकार लगाते हुए तत्काल तार सही करवाने के आदेश दिए थे। इसके बावजूद तीन दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक तार उसी तरह लटककर पानी को छू रहे हैं। जिससे गंभीर हादसा होने का खतरा बना हुआ है। इस पानी में गांव के दर्जनों बच्चे तैरते रहते है। लेखपाल संजीवकुमार ने बताया कि यह जानकारी एसडीएम को दे दी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें