Shahjahnpur News: गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच गंगा में विसर्जित हुई गणेश प्रतिमा

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News: मिर्जापुर में गणेश चतुर्थी महोत्सव का समापन रविवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ हुआ। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने भक्ति गीत गाए और रंग-बिरंगी सजावट के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा को गंगा में विसर्जित किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल मौजूद रहा।

Shahjahnpur News: गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच गंगा में विसर्जित हुई गणेश प्रतिमा

Shahjahnpur News: मिर्जापुर। गणेश चतुर्थी से शुरू हुए सात दिवसीय गणेश महोत्सव का रविवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ समापन हो गया। विसर्जन से पहले कस्बे में भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकली यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों से कस्बा गूंजता रहा। सुबह हवन-पूजन के बाद भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना की गई। दोपहर बाद प्रतिमा को पालकी में विराजमान कर शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा हनुमानगढ़ी, काली मंदिर, दुर्गा मंदिर और हनुमान मंदिर समेत कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। श्रद्धालु प्रसाद वितरित करते रहे और अबीर-गुलाल उड़ाकर भक्ति गीतों पर नृत्य किया।

विभिन्न देव स्वरूपों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।शोभायात्रा ढाई घाट स्थित गंगा तट पर पहुंची। यहां पूजा-अर्चना के बाद भगवान गणेश की प्रतिमा गंगा में विसर्जित की गई। श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष फिर गणपति के आगमन की कामना की। यात्रा में राघवेंद्र सिंह, मनोज गुप्ता, सुधीर गुप्ता, अर्पित गुप्ता, अतुल, शिवम, गोलू गुप्ता, अनमोल सिंह और मोहन प्यारे समेत महिलाएं व पुरुष शामिल रहे। थानाध्यक्ष मनोज कुमार पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभालते रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsशाहजहांपुरShahjahnpur News: गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच गंगा में विसर्जित हुई गणेश प्रतिमा