Shahjahnpur News: बच्चों ने गांधीजी के तीन संदेशों को दोहराया
हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Shahjahnpur News: शाहजहांपुर के बचपन स्कूल में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाई गई। निदेशक सोमेश यादव ने बच्चों को महापुरुषों के विचार बताए और बच्चों ने गांधीजी के तीन बंदरों का संदेश प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य, निदेशक का परिवार और शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। बच्चों ने आदर्श अपनाने का संकल्प लिया।
बच्चों ने गांधीजी के तीन संदेशों को दोहराया
Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। ईदगाह रोड स्थित आवास विकास के पास बचपन स्कूल में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई। निदेशक सोमेश यादव ने बच्चों को दोनों महापुरुषों के जीवन और विचारों की जानकारी दी। इस दौरान बच्चों ने गांधीजी के तीन बंदरों का संदेश प्रस्तुत करते हुए आंख, कान और मुंह बंद कर ‘बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो और बुरा मत बोलो’ का संदेश दोहराया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य उज्मा खान, निदेशक के पिता और पत्नी समेत विद्यालय की शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। बच्चों ने महापुरुषों के बताए आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।


